बदायूं, नवम्बर 25 -- बदायूं। चीनी मिल के बाहर खड़े गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से गिरकर ट्राले के पहिए के नीचे आकर किशोर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिसौली कोतवाली के रेनेट चौराहे स्थित यदु शुगर मिल के पास हुआ। बताया जाता है कि बिल्सी कोतवाली के जिनौरा गांव के रहने वाले विनोद का 15 साल का बेटा शिवा (सोई) अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्राले में गन्ना लादकर चीनी मिल पहुंचा। यहां भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्राले पर ऊपर सो गया। किसी समय वह ट्राले से नीचे गिर गया और ट्राले के पहिए के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बिसौली कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...