बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं,। जनपद में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरा और आसमान में छाए बादलों के बीच अब शीतलहर ने जनमानस की कंपकंपी छुड़ा दी है। जन मानस भीषण सर्दी के चलते बेहाल है और अलाव के सहारे बैठे हुए हैं। बुधवार की सुबह भी भीषण सर्दी के बीच हुई है। सुबह से गलन भरी सर्दी बनी हुई है और शीतलहर लगातार चल रही है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोग ठिठुरते हुए देखे जा रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है लोग जरूरी कार्यों से ही निकल रहे हैं। घरों एवं प्रतिष्ठानों पर अलाव जलाकर लोग बैठे हुए हैं। कई दिन से धूप न निकलने की वजह से सर्दी का प्रकोप गहराता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.