अमरोहा, जनवरी 10 -- गजरौला, संवाददाता। पुलिस के सिर का दर्द बने चौपला पर जाम नहीं लगा। हालांकि वाहन धीमी रफ्तार से चले। पुलिस ने बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे का भारी ट्रैफिक डायवर्ट किया है, जिसके चलते वाहनों की संख्या कम रहने पर चौपला पर जाम नहीं लगा। वहीं एसपी ने जाम की हर घंटे की रिपोर्ट तलब की। ड्रोन कैमरों से यातायात की निगरानी करते हुए हर एक घंटे की वीडियो एसपी को भेजी गई। शहर में चौपला पर रोजाना लगने वाला जाम पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका है। एसपी के निर्देश पर चौपला पुलिस चौकी के सामने बैरिकेडिंग कर वाहनों को डायवर्ट किया गया था, जिसके बाद और भीषण जाम लग गया। बुधवार देर रात तक जाम लगा रहा। हालांकि वाहनों की संख्या घटने पर जाम खुल गया। एसपी ने गुरुवार को चौपला पर जाम नहीं लगने की बावत निर्देश दिए। इसके साथ ही हर घंटे की रिपोर्ट भी तलब...