लखीमपुरखीरी, फरवरी 2 -- बदायूं पुलिस ने शनिवार को लखीमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने फैक्ट्री में इधर-उधर छानबीन की और कुछ देर बाद वापस चली गई। बदायूं पुलिस के साथ सदर कोतवाली पुलिस भी मौजूद थी। बदायूं जिले में एक लूट की वारदात हुई है। इस घटना के तार खीरी से जुड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को बदायूं की पुलिस टीम लखीमपुर पहुंची। टीम पहले कोतवाली गई और अपने साथ कोतवाली को लिया। फिर पुलिस ने राजापुर इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा। यहां वह एक बंद बड़ी फैक्ट्री में गए और छानबीन की। कुछ देर बाद टीम वापस चली गई। जिस बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा पड़ा है, वह गोला के मुन्नू गंज निवासी मनीष गुप्ता की है। इस फैक्ट्री में कुछ समय पहले नकली खाद बनते हुए पकड़ी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.