बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। शुक्रवार को यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में 98 केंद्रों पर हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा जारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए निरीक्षण किए। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गयी, इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक भेजा गया। तलाशी के दौरान परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की लाइन लग गयी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिकाओं एवं अन्य महिला स्टॉफ द्वारा ली गयी।गेट पर तलाशी के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के पास कोई अनुचित सामग्री नहीं मिली है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कारायी जा रही है। सचल दल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी का सिलसिला जारी है। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.