बरेली, जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन एवं एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन झांसी में किया गया। इसमें सभी जिलों के लगभग एक हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में बदायूं के पुनीत कश्यप ने कड़ाके की ठंड में अपने ही समय में सुधार करते हुए क्रॉस कंट्री रेस में स्वर्ण पदक जीतकर बरेली का नाम रोशन किया। बदायूं के रहने वाले पुनीत एक किसान के बेटे हैं। पिछले दो साल से वह बरेली में इंटरनेशनल एनआईएस कोच अजय कश्यप से नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहा है। इससे पहले भी पुनीत नेशनल कंप्टीशन क्रॉस कंट्री में प्रतिभाग कर चुका है। पुनीत की इस सफलता पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर व एथलीट कोच पंकज सतवीर यादव, संजय कुमार, योगेश, बलवंत, अरविंद राणा, हसीब, रंजीत आदि ने उसे शुभकामनाएं दी।

हिंदी हि...