बदायूं, जून 23 -- बदायूं, शहर के गांधी ग्राउंड में चल रही नुमाइश में सोमवार सुबह नौ बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते करीब 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार छोटे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर करीब 15 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसडीएम सदर मोहित सिंह, एसडीएम न्यायिक, सीएफओ फायर ब्रिगेड समेत तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। आग से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गनीमत रही आग की चपेट में आने से कोई जनहानि नहीं हुई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.