अल्मोड़ा, जनवरी 15 -- रानीखेत। कांग्रेस की ओर से उप जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में जरूरतमंद मरीजों को रजाई वितरित की गई। माहरा ने पहाड़ की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव, घर-घर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी के तहत अस्पतालों में वह जरूरतमंद मरीजों को कड़ाके की ठंड में बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भिकियासैंण के अस्पताल में भी रजाई वितरित की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.