कटिहार, मई 28 -- कटिहार। सदर अस्पताल की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन की ओर से राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी अजय कुमार साह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है। ज्ञापन में संगठन ने अस्पताल में वेंटिलेटर, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही कटिहार में चल रही फर्जी पैथोलॉजी लैब्स पर कार्रवाई, डी. मेडिसिन की अनाधिकृत बिक्री पर रोक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। संगठन ने कहा कि हृदय रोग, स्त्री रोग, न्यूरो और सर्जरी जैसी अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.