संतकबीरनगर, मार्च 20 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नम्बर तीन सिंहोरवां के ग्रामीण सड़क व जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कच्चा मार्ग, गन्दगी, जाम नाली इस टोले की पहचान बन गई है। वार्ड में जगह-जगह सड़कें टूटी हैं। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प गन्दा पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वार्ड की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी खेतों में फैला रहता है। इसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में जलभराव से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बखिरा नगरपंचायत के सिंहोरवा के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार वार्ड के विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.