संतकबीरनगर, जुलाई 4 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। विकास योजनाओं से वंचित बेलहर ब्लाक क्षेत्र का देवरिया गांव मे ग्रामीणों को आने-जाने का मार्ग तक दुरुस्त नहीं है। यहां के ग्रामीण बदहाल रास्ते और टूटी नालियों का दंश भुगत रहे हैं। गांव में हर तरफ सफाई के अभाव में गंदगी फैली हुई है। सफाई न होने से नालियां पूरी तरह से जाम और गन्दगी से भरी पड़ी हैं। जल निकासी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। कहीं-कहीं सड़क पर ही पानी जमा हो रहा है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। रास्तों को खोद कर पाइप डाल दिया है। जिसके कारण बरसात के सीजन में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। गांव में सरकार द्वारा लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं। बेलहर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.