भभुआ, मार्च 27 -- राजा सूरजभान सिंह ने पोखरे की कराई थी खुदाई, अब फेंक रहे कचरा पोखरे के पानी से कभी पकता था चावल-दाल, मुसाफिर बुझाते थे प्यास (बोले भभुआ) भगवानपुर, एक संवाददाता। ऐतिहासिक चतुर्भुजीनाथ पोखरा बदहाल हो गया है। पानी का रंग हरा हो गया है। पिंड व पानी में कचरा फेंका जा रहा है। इसका क्षेत्रफल 40 बीघा है। भगवानपुर के 80 वर्षीय लालसाहेब सिंह और 75 वर्षीय कृपानरायण तिवारी बताते हैं कि एक समय था जब इस पोखरा के पानी से दाल-चावल पकते थे और लोग इसके पानी को पीकर प्यास बुझाते थे। यहां मुसाफिर विश्राम करते थे और जलीय जंतुओं के क्रीड़ा का आनंद लेते थे। लेकिन, अब इस पोखरे में आसपास के लोग कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं, जिससे पोखरे का आकार छोटा होने के साथ इसका स्वच्छ पानी भी प्रदूषित हो गया है। उन्होंने बताया कि यह पोखरा प्रखंड मुख्यालय की भभुआ-अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.