भभुआ, मार्च 20 -- भवन निर्माण कराने के बाद संवेदक द्वारा नहीं किया जा सका है हैंडओवर टूटे दरवाजे-खिड़की से घुसकर पीते हैं शराब, बिखरे हैं पॉलीथिन व बोतल रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के ठकुरहट गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण एक दशक पहले कराया गया था। लेकिन, संवेदक द्वारा उसे बाल विकास परियोजना विभाग को हैंडओवर नहीं किया जा सका। इस कारण इस भवन की ओर आईसीडीएस का भी ध्यान नहीं है। लावारिस हालत में पड़े इस भवन में शराबी आते-जाते रहते हैं। इसके कमरों में पॉलीथिन, डब्बा, बोतल आदि चीजें बिखरी दिख रही हैं। इसके दरवाजे व खिड़की टूटे होने की वजह से शराबी आसानी से इसमें घुस जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 10 साल पहले इस भवन का निर्माण कराया गया था। यह भवन गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर है। लेकिन, इस भवन को संवेदक द्वारा हैंडओवर नहीं किए जाने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.