संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र में लगभग तीन हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत गंगौरा लगभग तीन किलोमीटर दूरी में फैली है। इस ग्राम पंचायत में कुल सात पुरवा ( टोला) आते हैं। कुछ जगहों पर कुछ हद तक व्यवस्था सही तो कुछ जगहों पर ग्रामीण बदहाली का दंश झेल रहे हैं। गन्दगी और टूटी सड़कें यहां की पहचान बनी हैं। पानी निकासी के लिए बनी नालियां जाम हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए बन रहा आआरसी भवन अधर में लटका है। सामुदायिक शौचालय का अभाव है इससे लोगों को खुले में शौच जाने की मजबूरी है। पंचायत भवन पर कोई सुविधाएं नहीं मिलती हैं। पुरवों की दूरी ज्यादा होने से यहां रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। गंगौरा की आबादी करीब तीन हजार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.