संतकबीरनगर, जून 20 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाक का कौवाटार ग्राम पंचायत बदहाली का दंश झेल रहा है। जिला मुख्यालय के करीब होने के बावजूद यहां तक विकास नहीं पहुंच सका है। बदहाल सड़कें, जाम नालियां, चारो तरफ पसरी गन्दगी यहां की पहचान बन गई है। इस ग्राम पंचायत में चुरेब के रूप में प्रमुख कस्बा भी शामिल है। लेकिन चुरेब का ही कोई विकास नहीं हो सका है। हल्की बरसात में ही चुरेब की सड़कों पर पानी भर जाता है। पटरी दुकानदारों के कारण लोग जाम से भी जूझते हैं। लेकिन जिम्मेदार यहां की सुधि नहीं ले रहे हैं। इस ग्राम पंचायत का सामुदायिक शौचालय भी लोगों के उपयोग में नहीं आ रहा है। खलीलाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत कौवाटार में कुल तीन राजस्व गांव कौवाटार, खिरीडीहा और चुरेब शामिल है। इस ग्राम पंचायत में 1200 वोटर हैं। आबादी करीब छह हजार है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.