सहरसा, दिसम्बर 28 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शनिवार, 27 दिसंबर को हन्दिुस्तान में प्रकाशित खबर नाले, जाम और बदबू में डूबा शहर का गांधी पथ, लोग हो रहे बेहाल का असर आखिरकार दिखा। खबर में सामने आई गंभीर समस्याओं के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। महापौर बैन प्रिया और उप महापौर उमर हयात ने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में जलजमाव और नाले की समस्या को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। इसी क्रम में उप महापौर उमर हयात के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों के साथ गांधी पथ पहुंची और नाले की उड़ाही व सफाई का कार्य शुरू कराया गया। क्या थी परेशानी: हन्दिुस्तान में प्रकाशित खबर में बताया गया था कि गांधी पथ जिले का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.