जहानाबाद, जून 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। भाकपा माले की बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा रविवार को औरंगाबाद रोहतास एवं गया जिला से होते हुए जहानाबाद के हुलासगंज पहुंची। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। गया पटना मेन रोड पर तुलसीपुर चौराहे के पास आयोजित नुक्कड़ सभा में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार संविधान और जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर देश पर शासन कर रही है। पिछले 11 वर्षों में असहिष्णुता बढ़ी है। सांसद ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे बिहार का विकास संभव है। एनडीए के शासन काल में चाहे केंद्र की बात हो या फिर राज्य सरकार की, बिहार हर क्षेत्र में पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.