बरेली, दिसम्बर 1 -- बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की कर्मचारी भविष्य निधि संगठनों में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर और एनफोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट ऑफिसर पोस्ट के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का रविवार को 16 केंद्रों पर आयोजन हुआ। बदले पैटर्न से अभ्यर्थी परेशान नजर आए। परीक्षा में 60 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक हुई। इसमें कुल 7033 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से केवल 2813 ने हिस्सा लिया। 4220 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि आयोग ने इस बार पैटर्न फिर से बदल दिया। नए पैटर्न के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सवाल काफी लंबे थे। उन्हें हल करने में वक्त लगा। ऐसे में दो घंटे का पता ही नहीं चला कि कब बीत गए। बरेली कॉलेज में एक कक्ष में घड़ी भी लगी हुई नहीं थी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.