बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- बलरामपुर संवाददाता। बलरामपुर डिवीजन के 11 केवी धर्मपुर फीडर से विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 6 घंटे के लिए गुल रहेगी। विभाग की ओर से 19 से 22 दिसंबर तक 11 केवी लाइन को बदलवाने का कार्य किया जाएगा। ऐसे में बिजली उपभोक्ता अपने बिजली संबंधित सभी कार्य आपूर्ति बाधित होने से पूर्व कर लें। अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि 33 /11 केवी विद्युत उपकेंद्र भगवतीगंज के फीडर 11 केवी धरमपुर पर आरडीएसएस योजना के तहत शुक्रवार से लेकर 22 दिसंबर तक कार्य कराया जाना है। विभाग की ओर से 11 केवी लाइन के जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। धर्मपुर फीडर से धरमपुर, नहर बालागंज,बलुहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज, देवी दयाल तिराहा, टेढ़ी बाजार, गदुरहवा, मुरलीपुर, कलवारी, आरटीओ ऑफिस के समीप व जिला कारागार परिसर सहित संबंधित क्षेत्र में विद्युत...