नई दिल्ली, मार्च 17 -- झारखंड के गुमला जिले में एक महिला की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई । घटना टाउन थाना क्षेत्र के सोसो फट्टी बगीचा टोली की है। यहां अंधविश्वास के जकड़े दरिंदे ने 50 वर्षीय मैनो देवी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खटवा नदी के किनारे बालू में दफन कर दिया। अधेड़ महिला शुक्रवार से लापता थी। बेटे भीम उरांव ने टाउन थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गंभीरता से मामला की छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में चप्पल और तौलिया मिला। इसी के आधार पर पुलिस ने अपने तफ्तीश को आगे बढ़ाया। पुलिस ने करमपाल लकड़ा नामक युवक को गिरफ्त में लिया और पूछताछ शुरू की। इस दौरान करमपाल ने अपना गुनाह कबूल किया और डायन-बिसाही के संदेह में महिला की हत्या की बात स्वीकारी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खटवा नदी से महिला का दफ...