जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में मौसम का रुख बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 से 12 अप्रैल के बीच मौसम और भी अधिक उग्र हो सकता है, जब ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खारसांवा जिले में इसका असर देखने को मिल सकता है। 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक झारखंड के कई जिलों में तेज गर्जना, बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। विशेष रूप से साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खारसांवा जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 11 और 12 अप्रैल को कई इलाकों में 30-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.