कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगले 24 घंटे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। आसमान में 80 फ़ीसदी बादल छाए रहेंगे और देर रात तक जिले के विभिन्न हिस्सों में औसतन 9.8 मिमी बारिश होने का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा। दिन भर आसमान में 70 फ़ीसदी बादल छाए रहे और देर रात तक 13 मिमी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार रहेगी तेज मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिशा से आने वाली हवा की रफ्तार 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को दिनभर पुरवा हवा 5 से 12 किलोमीटर...