संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। सोमवार को सुबह धूप निकली पर थोड़ी देर बाद बदली छा गई। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। वहीं उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। सात किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई। लगातार गर्मी पड़ने की वजह से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बदली और धूप का मौसम वायरस और बैक्टीरिया दोनों के लिए मुफ़ीद माना जाता है। यही कारण है कि बच्चों में बैक्टीरिया और वायरस दोनों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी वजह से बच्चों में डायरिया का प्रकोप फैल रहा है और बच्चे बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 90% रिकॉर्ड की गई और न्यूनतम आर्द्रता 44% रही है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.