कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का बदला लेने के लिए पीड़िता की बेटी के साथ घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है। एसपी को शिकायती पत्र देते हुए करारी के एक गांव की महिला ने बताया कि 12 सितंबर को उसका गांव के ही लोगों से मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया था। इसके बाद वापस कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी घर पहुंचे तो उनके परिवार के युवकों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। उसकी बेटी घर पर अकेले थी। उसको पकड़कर पीटा, इसके बाद कपड़े फाड़ दिए। बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचा...