सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मौसम के मिजाज में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी मौसम में बदलाव आया तेज हवा के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि हुई। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से किसान परेशान है। साथ ही लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह से ही तेज धूप एवं पूर्व हवा से लोग परेशान थे। लेकिन शाम में अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा बहने लगी। कुछ देर बाद ही तेज हवा के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश के कारण गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की कटनी एवं दौनी पर ब्रेक लग गया है। खेत में काट कर रखे गए गेहूं की फसल पानी में भीग जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। एक सप्ताह के अंदर ही दूसरी बार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.