देवरिया, जून 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। गरज तड़क के साथ कुछ जगहों पर हल्की बरसात तथा कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मंगलवार की आधी रात को भी कई जगहों पर मामूली बरसात हुई। बदली छाने, ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। इससे सुबह से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। बुधवार की सुबह अचानक तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। तीखी धूप से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बेहाल लोगों ने ठंडे पेय पदार्थो का सेवन कर राहत ली। गर्मी की मार से बेहाल लोग दोपहर में घरों में कैद हो गये और बहुत जरूरी होने पर ही सड़कों पर निकले। एसी, कूलर चलाकर लोगों ने गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया। अचानक दोपहर बाद मौसम बदल गया और आसमान में काले बादल छा गये। इसके बाद ठंडी हवायें चलने लगी। कुछ दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.