अयोध्या, जनवरी 21 -- अयोध्या। संवाददाता राम मंदिर निर्माण के साथ रामलला के पदार्पण के दो साल पूरे हो गए। इन दो सालों में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रही सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी हो गई। इनमें सबसे पहले राम मंदिर की आंतरिक सुरक्षा दीवार के रूप में परकोटा का निर्माण आठ एकड़ में हो चुका है। राम मंदिर निर्माण में जहां साढ़े चार लाख घन फुट बंशी पहाड़पुर के लाल बलुआ पत्थरों का प्रयोग किया गया। वहीं परकोटा के निर्माण में करीब दो गुना साढ़े आठ लाख घन फुट पत्थरों का प्रयोग किया गया। दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित इस परकोटे में पंचायतन उपासना पद्धति के अनुसार छह अलग-अलग मंदिरों का भी निर्माण कराया गया। इनमें भगवान शिव, भगवान गणपति, भगवान सूर्यदेव, मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा व हनुमान जी के मंदिर शामिल हैं। भगवान सूर्यदेव का मंदिर दक्षिण -पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.