नई दिल्ली, फरवरी 10 -- पैन कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने नए आयकर नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी किया है। इस ड्राफ्ट के अनुसार, अब किसी व्यक्ति के एक या एक से अधिक बैंक खातों में एक वित्तीय वर्ष के दौरान कुल Rs.10 लाख या उससे अधिक की नकद जमा या निकासी पर PAN अनिवार्य होगा। बता दें कि वर्तमान में एक ही दिन में Rs.50,000 से अधिक की नकद जमा पर पैन कार्ड देना जरूरी होता है। इसी तरह, मोटर वाहन खरीदते समय पैन नंबर बताने की राशि सीमा में भी बदलाव किया गया है। पहले मोटर वाहन, जिनमें मोटरसाइकिल भी शामिल हैं, खरीदते समय 5 लाख रुपये से अधिक कीमत होने पर पैन नंबर बताना अनिवार्य था। वर्तमान नियमों के तहत, दोपहिया वाहन खरीदते समय पैन नंबर बताने का कोई प्रावधान नहीं है। मोटर वाहनों के लिए, कीमत चाहे कितनी ...