वार्ता, अक्टूबर 21 -- मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विशेषकर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों - पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में घने बादल छाए रहेंगे और कई जगह बिजली गिरने की संभावना भी है। इन जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 24 अक्टूबर तक झारखंड का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होगा। पर 25 और 26 अक्टूबर को बारिश के कारण अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इससे सुबह और रात के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होगी और ताजी हवा के साथ मौसम खुशनुमा होगा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.