बांका, फरवरी 23 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में बदलते मौसम के बीच आम के बागानों पर फंगल अटैक का खतरा बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय आम के पेड़ों में मंजर (फूल) निकलने की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में फफूंद जनित रोग मंजर को खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो इस वर्ष आम के उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, तापमान में उतार-चढ़ाव, सुबह की नमी और हल्की बूंदाबांदी जैसी परिस्थितियां फफूंद के पनपने के लिए अनुकूल होती हैं। इस वजह से आम के मंजर पर पाउडरी मिल्ड्यू और एन्थ्रेक्नोज जैसे रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। इन रोगों के कारण मंजर काला पड़ने लगता है, फूल झड़ने लगते हैं और फल बनने की प्रक्रिया काफ़ी हद तक प्रभावित होती है। विशेषज्ञों ने बताया कि, कई किसान मौसम में बदला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.