सहारनपुर, फरवरी 14 -- मौसम के बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 700 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें पेट दर्द, मरोड़, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या 200 से अधिक है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक हो रहे बदलाव से वायरल संक्रमण, गैस्ट्रो संबंधी दिक्कतें और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़े हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। अधिकांश मरीज दूषित पानी पीने और बाहर का भोजन करने के कारण बीमार पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उबला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.