उरई, फरवरी 15 -- उरई। बदलते मौसम में त्वचा और लिवर के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अस्पतालों में रविवार को मरीजों की इलाज के लिए भारी भीड़ उमड़ी। 1445 को जांच के बाद इलाज मिला। अस्पतालों को निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 52 चिकित्सको तथा 144 पैरामेडिकल स्टाफ ने 785 पुरूषो तथा 540 महिलाओं तथा 120 बच्चों सहित 1445 रोगियों का परीक्षण किया। अस्पतालों में भी ले बुखार के सस्पेक्ट 38 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 12 हेपेटाइटिस जांच की। 35 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 59 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया। गंभीर मिले 5 रोगियों को उपचार के लिए उ...