बुलंदशहर, मई 11 -- मौसम में बदलाव के साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इन दिनों सबसे ज्यादा मरीज अधिक उल्टी-दस्त, डायरिया एवं बुखार आदि के अस्पताल पहुंच रहे है। जिला अस्पताल की ओपीडी एवं इमरजेंसी में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज आ रहे है। डॉक्टर बदलते मौसम में बचाव की सलाह दे रहे हैं। मौसम का मिजाज दिन-प्रतिदिन बदलने के कारण लोगों का स्वास्थ प्रभावित हो रहा है। बुखार, खांसी-जुकाम के साथ उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। खासतौर पर यह समस्या बच्चों में अधिक देखने को मिल रही है। वहीं, बड़े-बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। दोपहर के समय तापमान 40 के करीब रहने पर लोगों में डिहाइड्रेशन की स्थिति बन रही है। शरीर में नमक व पानी की कमी होने पर लोग डायरिया की चपेट में आ रहे है। लोगों में उल्टी-दस्त, पेटदर्द की समस्या भी हो रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.