सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बदलते मौसम के बीच जिले में वायरल फीवर का भी प्रकोप बढ़ा है। अस्पतालों में वायरल फीवर से ग्रसित मरीज लगातार पहुंच रहे है। सोमवार को सुबह 11 बजे पुरुष ओपीडी में 20 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए लाईन में खड़े थे। जिनसे बात करने पर अधिकतर लोग वायरल फीवर से ग्रसित नजर आए। बताया गया कि सदर अस्पताल के ओपीडी में रोजाना 180-200 मरीज पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चों के तबियत खराब होने के केस बढ़े है। बदलते मौसम के कारण बच्चों को सर्दी, बुखार, उल्टी, दस्त आदि की शिकायत हो रही है। चिकित्सकों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने पर लापरवाही नहीं करनी है। सर्दी अथवा बुखार आते ही चिकित्सक की सलाह पर दवा शुरु कर देना है। क्‍या कहते हैं सीएस बदलते मौसम की बीच लोगों को अपने सेहत के प्रति जागरुक रहने की जरुरत है। कई...