श्रावस्ती, मई 25 -- श्रावस्ती, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने आपरेशन सिन्दूर को बदलते भारत की तस्वीर कहा। साथ ही भारतीय सेना के पराक्रम को जमकर सराहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 122वें संस्करण का आयोजन जिले के सभी बूथों पर किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिलाध्यक्ष डा. मिश्रीलाल वर्मा व विधायक राम फेरन पांडेय ने गिलौला मण्डल के दंदौली बूथ पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष राजीव पाण्डेय के संयोजन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के समापन बाद जिलाध्यक्ष डा. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरी तरह भारतीय सेन...