सोनभद्र, जनवरी 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में किया गया। आशा सम्मेलन की शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व जिपं अध्यक्ष राधिका पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। आशाओं को स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य अफसरों और कर्मियों ने सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि आशाओं के जरिए ही ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें आशाओं का योगदान भी सराहनीय है। अपर सीएमओ डा. आरजी यादव ने आशाओं के कार्यों और संभावनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.