बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो शहरी क्षेत्र के आसपास तेजी से कई कॉलोनी का विकास हो रहा है। सेक्टर 12 फोरलेन से सटा आदर्श कोऑपरेटिव व भारत एकता कोऑपरेटिव कॉलोनी में गत 20 वर्षों के दौरान आबादी तेजी से बढ़ी है। दो दशक पहले जहां इन क्षेत्रों में इक्का-दुक्का मकान ही दिखते थे वही आज यहां कॉलेज व कई स्कूल है जिनमें बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पहले यह ग्रामीण क्षेत्र दिखता था लेकिन तेजी से यहां उठ रही बिल्डिंग रिहायसी कॉलोनी का रूप दे रही हैं। जहां की आबादी 10 हजार के करीब है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण तेजी से विकास आदर्श कोऑपरेटिव कॉलोनी के समीप करीब 1 किलोमीटर की ही दूरी पर फोरलेन गुजरती है। फोरलेन गुजरने के बाद से क्षेत्र की दशा और दिशा बदल गई है। बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण लोगों का यह पसंदीदा क्षेत्र बनता जा रहा है। बोकारो से रिटायर्ड कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.