जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- पिछले कुछ वर्षों में बिष्टूपुर का इलाका जमशेदपुर शहर के आर्थिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। यह इलाका न सिर्फ मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित हुआ है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों के दृष्टिकोण से भी यह अब जमशेदपुर के सबसे पॉश और फैंसी बाजार के रूप में स्थापित हुआ है। देश के सबसे पहले प्लांड सिटी में से एक में गिने जाने वाले जमशेदपुर में बसा यह इलाका आज अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों के शोरूम से लेकर बड़े ब्रांड के शॉपिंग मॉल के लिए जाना जाता है। बिष्टूपुर में पीएंडएम मॉल बनने के बाद तो जैसे पूरे जमशेदपुर की रौनक ही बदल गई। आज यह जमशेदपुर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। इस मॉल के कारण बिष्टूपुर बाजार में अलग सी रंगत आ गई है। यह शॉपिंग मॉल आज न सिर्फ क्रय-विक्रय का केंद्र बन गया है, बल्कि इसने शॉपिंग के...