भागलपुर, अगस्त 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते दो दिनों से आंशिक बदरी के बीच जिले में बेतहाशा गर्मी व उमस है। गुरुवार को जहां दिन भर बादल छाए रहे तो वहीं आर्द्रता के बढ़े स्तर के कारण उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को बदरी के बीच राहत की बारिश होगी तो वहीं जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं दिन का पारा नीचे आएगा। 2.8 डिसे उछला दिन का पारा, रात का तापमान भी चढ़ा बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई तो वहीं रात का पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.