देहरादून, दिसम्बर 30 -- देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मूल्या गांव में केमिकल से भरे टैंकर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देवप्रयाग पुलिस की सूचना पर श्रीनगर से पहुंची अग्नि शमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे यहां बड़ा हादसा होने से टल गया प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार तड़के 6 बजे पुलिस को मूल्यागांव व देवप्रयाग के बीच ज्वलशील पदार्थ ले जा रहे टैंकर में आग लगने की सूचना मिली। जिस पर देवप्रयाग थाना पुलिस व भल्ले गांव चौकी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टैंकर के पिछले हिस्से में धुएं के साथ उठती आग की लपटों से यहां ज्वलनशील पदार्थ से विस्फोट होने की स्थिति बनने का खतरा बन गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...