चमोली, जुलाई 13 -- बदरीनाथ धाम में बड़ी संख्या में सड़कों पर छोड़े गए गोवंश यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी परेशानी बन रहे थे। जिसे देखते हुए नगर पंचायत बदरीनाथ ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से प्राप्त आय से मवेशी पकड़ने वाला वाहन क्रय किया है। जिससे अब सुगमता से बीमार मवेशियों और गौवंश को चिकित्सालय ले जाने के साथ अन्य सड़क पर घूम रहे गौ वंश को गो सदन तक ले जाया जा सकेगा। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि धाम में बड़ी संख्या में गोवंश को आवारा छोड़ा जा रहा है। जिससे बद्रीनाथ धाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। ऐसे में पंचायत की ओर से यह व्यवस्था बनाई है। बताया कि जहां वाहन की मदद से आवारा गोवंश को गौ सदन भेजा जाएगा। वहीं मवेशियों के बीमार होने पर चिकित्सालय पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.