चमोली, अप्रैल 7 -- बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए सोमवार को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ पहुंचा। इस दल का नेतृत्व मंदिर समिति के अवर अभियंता गिरीश रावत ने किया। दल में 15 मंदिर कर्मचारी, अधिकारी, स्वयंसेवक और 15 मजदूर शामिल हैं। दल का उद्देश्य धाम में विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप देना और यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करना है। इससे पहले, 27 मार्च को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ पहुंचकर कपाट खुलने से पूर्व की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अग्रिम दल द्वारा मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, पूजा काउंटरों, दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय और मंदिर परिसर के आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.