ऋषिकेश, सितम्बर 1 -- बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान को लेकर चारधाम तीर्थ-पुरोहित और हक-हकूकधारी महापंचायत एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर हो गई है। उन्होंने सरकार पर धाम क्षेत्र के पौराणिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तीर्थ-पुरोहितों ने सरकार के इस कदम से आपदा का अंदेशा जताया है। चेतावनी दी कि अगर सरकार की तानाशाही जारी रही तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। चारधाम तीर्थ-पुरोहित एवं हक-हकूकधारी महापंचायत ने सरकार पर देव क्षेत्र के पौराणिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ तथा स्थानीय कारोबारियों के हकों की भी अनदेखी का करने का आरोप सरकार पर लगाया है। शीघ्र ही महापंचायत की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। यह भी पढ़ें- चीन सीमा के पास मलारी हाईवे पर पुल बहा, भूस्खलन से बदरीनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.