फरीदाबाद, अगस्त 31 -- बदरपुर फ्लाईओवर के टोल प्लाजा पर आज रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा। फ्लाईओवर से आने-जाने पर एक रुपये अतिरिक्त देना होगा। सिर्फ एक बार गुजरने वाले कार चालकों के लिए टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि व्यावसायिक और भारी वाहनों के लिए दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली-आगरा हाईवे के बदरपुर फ्लाईओवर से 24 घंटे में 50 से 55 हजार वाहन चालक निकलते हैं। 31 अगस्त की रात 12 बजे से वाहन चालकों के लिए नई टोल टैक्स दरें लागू हो जाएंगी। इस बार बदरपुर फ्लाईओवर पर टोल की दरें मामूली बढ़ी हैं। 31 अगस्त की रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी। इस बारे में टोल प्लाजा पर भी वाहन चालकों को जानकारी देने के लिए नोटिस लगा दिया गया है। टोल टैक्स बढ़ोतरी की वजह से टोल प्लाजा पर मासिक पास बनाने स्थगित कर दिए गए हैं। अब ...