भभुआ, अक्टूबर 6 -- भभुआ। यूपी के मिर्जापुर जिला के अहिरौरा थाना के सब इंस्पेक्टर मुनिराम यादव बिहार के बेगुसराय के आरोपित दीपू कुमार का आपराधिक इतिहास जानने के लिए सोमवार को कैमूर पहुंची। बेगूसराय जिला के गांधी नगर निवासी दीपू कुमार वर्ष 2023 में कैमूर जिले में भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था। वह यूपी में भी आपराधिक मामले में आरोपी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से जानकारी ली गयी। हि.प्र. शराब छोड़ भागा तस्कर, बाइक जब्त चैनपुर। पुलिस ने शराब और बाइक को बरामद किया है। पुलिस के भय से तस्कर दोनों चीजों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने यह कार्रवाई चैनपुर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर जगरिया गांव में की। गुप्त सूचना पर पुलिस तस्करों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, गांव का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। वहां से पुलिस ने 43 पीस ब्लू लाइन ...