गया, फरवरी 24 -- बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को स्कूल जा रही महापुर प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका रेणु कुमारी के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। हालांकि टूटने के बाद चेन शिक्षिका के दुपट्टे में फंस गई। इस कारण छीने जाने से बच गई। इस दौरान शिक्षिका की बाइक असंतुलित होकर रोड पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चंडीस्थान के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। बाइक चला रहे पति डब्ल्यू कुमार ने बताया कि जब वह बाइक समेत रोड पर गिर पड़े तब भी बदमाशों ने चेन छीन ले जाने का प्रयास किया। खुद को असहाय पाकर वे शोर मचाने लगे। जिसके बाद बदमाश मदनपुर की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि स्कूल जाने के लिए घर से निकलने के थोड़ी ही दूर बाद बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। सांव टोल प्लाजा पार करते ही पीछे बैठा युवक गले से चेन छीनने को झपटा मार दिया। ...