समस्तीपुर, मार्च 29 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग गांव के निकट 28 से मंगलवार को बदमाशों ने बाइक सवार एक महिला से करीब डेढ़ लाख मूल्य की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका निवासी महेश कुमार झा ने कहा है कि मंगलवार की दोपहर वे अपनी बाइक से समस्तीपुर से टभका जा रहे थे। इस बीच मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली स्थित जीवन अस्पताल से समीप बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन लिए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि कुछ घरेलू कार्य एवं पत्नी के इलाज को लेकर घटना की प्राथमिकी में देरी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.