नवादा, मार्च 27 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में असामाजिक तत्वों ने गढ़ पर सूर्यमंदिर में खड़े तीन वाहनों को ईंट-पत्थरों से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना मंगलवार की रात की बतायी जाती है। घटना की जानकारी वाहन मालिकों को बुधवार की सुबह उस वक्त हुई, जब वे अपनी गाड़ी वहां से निकालने पहुंचे। बताया जाता है कि रोज की तरह आसपास के लोगों द्वारा कई वाहन मंदिर परिसर में सुरक्षित पार्क किया जाता था। जानकारी के मुताबिक मोहल्ले के सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, आकाश राज व आनंद मोहित नामक लोगों के वाहन वहां रात में पार्क किये गये थे। पीड़ितों के मुताबिक उनलोगों ने रात में अलग-अलग समय में अपने वाहन मंदिर परिसर में पार्क किये थे। पीड़ितों ने बताया कि रात में उस इलाके में मंदिर परिसर के समीप नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है। आशंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.