मधेपुरा, जुलाई 26 -- चौसा, निज संवाददाता। धुरिया से टिल्लारही जाने वाली सड़क पर पैक्स गोदाम के पास शुक्रवार को बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक चालाक को गोली मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। गोली लगने से जख्मी बाइक चालक पूर्णिया जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद जख्ी बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। बाइक चालक को गोली मारने की घटना आपसी रंजिश बताया जा रहा है। बताया गया कि पूर्णिया जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनमा बलिया निवासी रघु मंडल का पुत्र पप्पू मंडल (40) शुक्रवार को बाइक से अपनी पुत्री रुपा कुमारी के साथ अपने ससुराल...