समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- रोसड़ा। शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गड़ेरी टोला के समीप बाइक बदमाशों ने पंसस पति सुरेश सिंह पर एक बार फिर फायरिंग कर दी। हालांकि वे इस घटना में बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने उन पर फायरिंग तब की जब वे बाइक से शहर आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक पंसस पति सुरेश सिंह अपने घर से रोसड़ा बाजार जा रहे थे, तभी गोविंदपुर गड़ेरी टोला के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि पंसस पति बाइक सवार अपराधियों को देखते ही जान बचाने के लिए बाइक छोड़ बगल के एक घर मे घुस गए। जिससे उनकी जान बच गयी। इधर, फायरिंग की आवाज के बाद स्थानीय लोग भी जुट गए। स्थानीय लोगों ने बदमाशों को खदेड़ भी दिया, पर बदमाश बाइक छोड़ फरार हो गए। लोगों का कहना था कि दो बाइक पर तीन-तीन बदमाश सवार थे। भागने के दौरान बदमाशों की एक बाइक छूट गयी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.